राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 11 मार्च का राशिफल…

मेष राशि : अज्ञात भय सताएगा। मन व्याकुल रहेगा। खर्च की अधिकता और अनाब-सनाब खर्चे होंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी और व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

Advertisement

वृषभ राशि : आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन परेशान रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक और प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा चलेगा। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि : व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर और स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि : यात्रा से बचें। पूजा-पाठ में थोड़ा अतिवादी न बनें। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

सिंह राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार ठीक-ठाक। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि :जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और साथ अपनी हेल्छ पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, स्वास्थ्य और व्यापार सबकुछ मध्यम दिख रहा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। डिस्टर्बेंस बना रहेगा। थोड़ा पैरों में चोट-चपेट भी लग सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार मध्यम रहेगा। बजरंग बली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : मानसिक परेशानी बनी रहेगी। बच्चों के सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं का संकेत है। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय नहीं रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार खराब है। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि : घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। तू-तू,मैं-मैं की स्थिति बनी रहेगी। भूमि और वाहन की खरीदारी में प्रॉब्लम होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार खराब है। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि : व्यापारिक स्थिति खराब रहेगी। नाक, कान और गला की परेशानी होगी। अपनों के स्वास्थ्य को लेकर के मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार मध्यम है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : निवेश किया तो निश्चित तौर पर नुकसान होगा। कुटुम्बों से न उलझें। वाणी को ध्यान में रखकर कुछ बोलें। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। मन व्याकुल रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति खराब और व्यापार भी खराब है। काली वस्तु का दान करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button