देश

बाईक सवार को बचाने की कोशिश में पलट गई बस भीषण हादसे में 12 लोगों की मौत…..

Advertisement

महाराष्ट्र के गोंदिया में शुक्रवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हो गए।

Advertisement

जानकारी के अनुसार बस भंडारा से गोंदिया आ रही थी। हादसा गोंदिया से 30 किमी. पहले खजरी गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसा एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हाॅस्पिटल पहुंचाया।

वहीं हादसे की जानकारी के बाद कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button