देश

विभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत….

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। विभव राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल पर कथित हमले के आरोप में जेल में बंद थे। सर्वोच्च अदालत ने आदेश दिया है कि जब तक सभी प्रमुख गवाहों से पूछताछ नहीं हो जाती तब तक विभव कुमार केजरीवाल के निजी सचिव के तौर पर काम नहीं करेंगे और ना ही मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में घुसेंगे।

Advertisement


कोर्ट ने गवाहों की गवाही होने तक इस मामले पर बोलने के लिए मना किया है। अदालत ने विशेष अदालत को तीन हफ्ता के भीतर इस मामले को पूरा करने के लिए कहा है। साथ ही इस दौरान विभव को किसी भी तरह का आधिकारिक पद लेने से रोक दिया है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button