छत्तीसगढ़

राज्य चुनाव आयोग ने मतदाता सूची प्रकाशन की तारीख बदली..

रायपुर। राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव 2024-25 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम में बदलाव किया है।

Advertisement

आयोग की ओर से जारी नई सूचना के मुताबिक, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि अब 15 जनवरी 2025 के बजाय 18 जनवरी 2025 (शनिवार) तय की गई है।

Advertisement

यह बदलाव प्रदेश के विकासखंड स्तर पर सभी पंचायतों और नगरीय निकायों के त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारियों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए किया गया है।

Related Articles

Back to top button