देश

सत्संग के दौरान मची भगदड़, 40 महिलाओं समेत 50 से ज्यादा लोगों की मौत..

Advertisement

यूपी के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है। यहां हो रही भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 40 महिलाओं समेत 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। सौ से ज्यादा लोग गंभीर हैं। अपुष्ट सूत्रों ने मरने वालों की संख्या 75 से ज्यादा बताई है। यहां भोले के प्रवचन के दौरान अचानक से भगदड़ मच गई।

Advertisement

इसमें सैकड़ों लोग गिरे तो अन्य लोग उन्हें कुचलते हुए निकलने लगे। बेहोश लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 20 श्रद्धालुओं के शव एटा भेजे गए हैं। कई शव हाथरस और अलीगढ़ लाए गए हैं। घायलों को अलीगढ़ व हाथरस में उपचार के लिए भेजा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीजी आगरा जोन व कमिश्नर अलीगढ़ को घटना  की जांच का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है। चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी भी हाथरस रवाना हो गए हैं

बताया जाता है कि हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई में भोले बाबा का प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उम्मीद से ज्यादा भीड़ आ गई थी। एक अनुमान के अनुसार सवा लाख लोग पहुंच गए थे। इसी दौरान लोग भीड़ के कारण परेशान होने लगे।

भीड़ और गर्मी के कारण लोग बेहोश होने लगे तो भगदड़ मच गई। इसमें लोग जमीन पर गिरे तो उन्हें कुचलते हुए अन्य लोग निकलने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने सैकड़ों गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसे के बाद इतने घायल पहुंचे कि सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर भी कम पड़ गए। सीएचसी के बाहर लोगों  को तड़पते देखा गया।हाथरस प्रशासन ने प्राइवेट अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया है। सभी से बेड रिजर्व रखने को कहा गया है। घायल को प्राइवेट अस्पताल भी ले जाया गया है। लोग भीड़ और लाशों के बीच अपनों को तलाश रहते दिखाई दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button