देश

उत्तर कन्नड़ में भूस्खलन से सात लोगों की मौत..

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है, जिसके चलते कई लोगों के लापता होने की भी खबर है। जिले की उपायुक्त लक्ष्मी प्रिया ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कर्नाटक में भूस्खलन प्रभावित जिले में बचाव अभियान जारी है और सात शव बरामद किए गए हैं।

Advertisement

उपायुक्त ने बताया कि 10 लोगों के लापता होने की शिकायत मिली थी, जिनमें से तीन अभी भी लापता हैं। उन्होंने एजेंसी से बात करते हुए कहा, ‘एनडीआरएफ टीम, एनएच टीम, नौसेना, तटरक्षक बल, अग्निशमन सेवा, स्थानीय पुलिस, हर कोई वहां काम पर है।

Advertisement

जैसा कि हमने पहले बताया है, हमें लापता लोगों के संबंध में 10 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से सात शव बरामद किए गए हैं, तीन लोग अभी भी लापता हैं।’ लगातार हो रहा है भूस्खलन

वहीं उत्तर कन्नड़ के एसपी नारायण एम ने कहा कि भूस्खलन लगातार हो रहा है। प्रशासन की ओर से बचाव कार्य भी जारी है। उन्होंने कहा, ‘तीन लोग अभी भी लापता हैं।

समस्या यह है कि वहां से नदी बहती है और भूस्खलन लगातार हो रहा है। हम लगातार कीचड़ साफ कर रहे हैं। बचाव कार्यों में हम जो भी प्रगति करेंगे, ब्रीफिंग प्रदान की जाएगी। यह एक बहुत ही संकीर्ण सड़क है। हम अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं।’

Related Articles

Back to top button