छत्तीसगढ़

दिव्यांग से रिश्वत लेते एसडीएम गिरफ्तार, एसीबी की कार्यवाई….

रायपुर – एसीबी ने एसडीएम को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया गया कि एसडीएम एनओसी के लिए रिश्व की मांग कर रहा था। इसे लेकर दिव्यांग युवक ने एसीबी में शिकायत की थी, जिसके बाद एसीबी ने आज बेमेतरा के एसडीएम को घूस लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक देवकर के दिव्यांग युवक तुकाराम पटेल एसीबी में शिकायत की थी।

Advertisement

शिकायत में कहा गया था कि नगर पंचायत परपोड़ी स्थित उसकी माता के नाम पर भूमि के डायवर्सन के अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिये एस.डी.एम. कार्यालय साजा, जिला-बेमेतरा में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। लेकिन आरोपी एसडीएम साजा टेकराम माहेश्वरी ने इसके लिए 1 लाख रुपये घूस की डिमांड की।

Advertisement

एसडीएम द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दिव्यांग युवक ने एसीबी में की। एसीबी ने शिकायत की जांच की तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और फिर एसडीएम को 20 हजार रिश्वत देने पर सहमत किया। 10 हजार  रुपया एडवांस के रूप में दिया गया। जबकि आज बकाया 10 हजार रुपया देते हुए टेकराम माहेश्वरी, एस.डी.एम., साजा एवं उसके सहयोगी नगर सैनिक गौकरण सिंह को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनके निवास स्थानों की तलाशी भी ली जा रही है। प्रकरण में उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button