छत्तीसगढ़बिलासपुर

रोटरी क्लब क्वींस ने महिला कैदियों के त्वचा संबंधी रोगों के लिए सेंट्रल जेल में लगाया शिविर

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर: अपने सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रोटरी क्लब क्वींस द्वारा समय समय पर अनूठे प्रयास किए जाते हैं। इसी क्रम में रोटरी क्लब क्वींस के द्वारा बिलासपुर केंद्रीय जेल में महिला कैदियों के बीच त्वचा संबंधी रोगों के निवारण हेतु शिविर लगाया गया। इसमें महिला कैदियों की त्वचा संबंधी समस्याओं की जांच और उपचार तथा काउंसिलिंग की गई।

Advertisement

महिला कैदियों की जांच और कॉन्सलिंग का काम चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तान्या दुबे के द्वारा किया गया। इस कार्य में जेल अधीक्षक श्री तिग्गा जी एवं महिला वार्डन सुनिता भगत का सहयोग प्राप्त हुआ। रोटरी क्लब क्वींस की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल द्वारा जेल में रखने हेतु भगवत गीता की पुस्तकें प्रदान की गई। इस दौरान रोटरी क्लब क्वींस की पदाधिकारी और सदस्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button