कोरबा

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा कलेक्टर को बताया भ्रष्ट और विकास विरोधी….

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – बिलासपुर के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को बताया भ्रष्ट।। मीडिया से बात करते हुए श्री अग्रवाल ने कोरबा जिले में सीएसआर मध्य में अड़ंगा लगाने के लिए कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को जिम्मेदार बताते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश के बाकी जिलों में कलेक्टर विकास और निर्माण के कार्य में जिम्मेदारी से भाग लेते हैं। लेकिन कोरबा कलेक्टर रानू साहू के द्वारा सड़क और निर्माण कार्यों में बार-बार अड़ंगा लगाया जाता है। राजस्व मंत्री ने यह भी कहा कि इसमें क्या स्वार्थ है ये वे ही बता सकती हैं।। श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरबा कलेक्टर रानू साहू इसके पूर्व जहां भी पदस्थ रही हैं वहां भी उनके द्वारा इसी तरह कार्य करने की जानकारी मिली है। श्री अग्रवाल ने कहा कि उनकी शिकायत ऊपर करके उनकी जांच कराई जाएगी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button