बिलासपुर

RCB की जीत का जश्न बना खूनी संघर्ष, युवक का गला रेतने की कोशिश, 4 गिरफ्तार

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर के चकरभाठा में आरसीबी की जीत का जश्न उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गया, जब शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। विकास नगर निवासी शादाब खान अपने दोस्तों के साथ जीत का जश्न मना रहा था। इसी दौरान आशा विहार और सिंधी मरघट के पास बैठकर शराब पीने के दौरान उसका आशु पटेल से विवाद हो गया।

Advertisement

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने शादाब खान की हाथ-मुक्कों और बेसबाल बैट से बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद एक आरोपी ने चाकू से उसका गला रेतने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल शादाब खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ा, जिसे हमलावर मृत समझकर फरार हो गए।

Advertisement

घटना की सूचना पर परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले में चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button