बिलासपुर

रतनपुर धान खरीदी केंद्र का कोटा के छाया विधायक विभोर सिंह के द्वारा किया गया उद्घाटन….

Advertisement

(विजय दानिकर) : खरीफ विपणन वर्ष 2021 में अंतर का समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 01 दिसंबर बुधवार से शुरू हुई की गई है इसके लिए जिले में व्यापक तैयारी की गई है जिले में 01लाख 17 हजार 209 किसानों ने धान विक्रय के लिए अपना पंजीयन कराया है जिनके 130498 हेक्टेयर पंजीकृत रकबे के धान की खरीदी की जाएगी, किसान पंजीयन एवं रकबे मे गत वर्ष के मुकाबले 03.71प्रतिशत की विद्धि हुई है।

Advertisement

रतनपुर धान खरीदी केंद्र का कोटा के छाया विधायक विभोर सिंह के द्वारा किया गया उद्घाटन : सेवा सहकारी समिति मर्यादित रतनपुर में आज सुबह 11:00 बजे कोटा विधानसभा के छाया विधायक विभोर सिंह के द्वारा धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन किया गया, जिसके बाद किसानो का टोकन काटने की प्रक्रिया प्रारम्भ गया, जिसमें मुख्य रुप से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद जायसवाल,एल्डरमैन सुभाष अग्रवाल,मदन कहरा,हारून बैग, शिवा पांडे,अमर सिंह यादव, रमेश मरावी, रामगोपाल कहर, यूनुस मेमन एवं किसान मौजूद रहे।

Advertisement

जिले में 114 सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत 125 उपार्जन केन्द्रो में धान की खरीदी की जायेगी। उपार्जन केन्द्र स्तर पर भौतिक व्यवस्था, बारदानो की व्यवस्था तथा संवेदनशील उपार्जन केन्द्रो में सहकारिता एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की नियुक्ति और उपार्जन केन्द्र वार जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों एवं ग्रामीण कृषि विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। खरीदी के संबंध में किसी प्रकार के शिकायत के निवारण के लिए जिला स्तर पर शिकायत निवारण प्रकोष्ठ / नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

Advertisement

जिले में विपणन वर्ष 2021-2022 में 04 लाख 88 हजार 602 मेट्रिक टन धान उपार्जन का अनुमान है। जिसके अनुसार 24 हजार 430 गठान बारदाने की आवश्यकता को देखते हुए तैयारी की जा रही है। वर्तमान में 09 हजार 314 गठान बारदाना उपलब्ध है जिसे खरीदी केन्द्र में पहुंचा दिया गया है।

Advertisement

जिला स्तर पर धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था के लिए 101 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है साथ ही सभी उपार्जन केन्द्रो में निगरानी समिति गठित की गई है। अन्तर्राजीय धान के अवैध परिवहन पर निगरानी रखे जाने हेतु राजस्व, सहकारिता, खाद्य विभाग के कर्मचारियों का दल गठित किया गया है। इनके माध्यम से अवैध परिवहन, कोचियों, बिचैलियो पर नजर रखी जा रही है। जिले के 534 मण्डी अनुज्ञप्तिधारियों का सतत निरीक्षण कार्य जारी है। 05 नये धान उपार्जन केन्द्र खोले गये।

इस वर्ष जिले में 05 नये धान उपार्जन केन्द्र खोले गये है। तखतपुर विकासखण्ड में दैजा,कोड़ापुरी और विंध्यांसर कोटा विकासखण्ड में अमाली और बिल्हा विकासखण्ड में अकलतरी में नया खरीदी केन्द्र बनाया गया है। जिससे किसानो को सुविधा होगी साथ ही 125 खरीदी केंद्रों में 552 चबुतरे बनाये गये है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button