छत्तीसगढ़

आज छत्तीसगढ़ पहुंचेगी राहुल की न्याय यात्रा,ओडिशा से 3 बजे रायगढ़ में प्रवेश..

Advertisement

राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा गुरुवार को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। यात्रा शाम करीब 3-4 बजे के बीच ओडिशा से रायगढ़ पहुंचेगी। बॉर्डर पर फ्लैग हैंड सेरेमनी होगी। फिर दर्रामुडा में नाइट हॉल्ट होगा। राहुल गांधी के दिल्ली जाने के चलते 9-10 फरवरी को यात्रा विराम होगा।

Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। तब राजस्थान और मध्य प्रदेश कवर किया था, लेकिन छत्तीसगढ़ को छोड़ दिया था। उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ कांग्रेस हार चुकी है। इसके बाद राहुल का दौरा हो रहा है।

Advertisement

न्याय यात्रा लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रही है। ये छत्तीसगढ़ की 4 लोकसभा सीट रायगढ़, कोरबा, जांजगीर और सरगुजा से गुजरेगी। इनमें से एक सीट कोरबा ही कांग्रेस के पास है। पार्टी की कोशिश है कि इन चारों सीटों पर पक्ष में माहौल तैयार किया जा सके।

Advertisement

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। इनमें से 2 सीटें ही कांग्रेस के पास हैं, बाकी 9 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस को भरोसा है कि राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा का लोकसभा चुनाव में बेहद असर पड़ने वाला है। ऐसे में वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी हसदेव अरण्य भी जा सकते हैं। हालांकि जो रूट तय किया गया है, उसमें इसका जिक्र नहीं है। फिर भी टीम राहुल गांधी का कहना है कि पूरी संभावना राहुल हसदेव जाएंगे। वहां जाने को लेकर अंतिम फैसला यात्रा के दौरान ही होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button