देश

युवाओं के लिए राहुल गांधी ने की बड़ी घोषणा….

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव चल दिया है। युवा वोटर्स को साधने के लिए उन्होंने मंच से कई बड़े वादे किए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि यदि देश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 30 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके आलावा उन्होंने कॉलेज खत्म होने के बाद एक लाख रुपए वाली अप्रेंटिसशिप देने की भी घोषणा की है। उन्होंने ‘युवा न्याय’ का ऐलान करते हुए पांच वादे किए हैं।

Advertisement

मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर निकले राहुल गांधी ने गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, ‘हिन्दुस्तान में 30 लाख सरकारी रिक्तियां हैं। मोदी जी इनको भरवाते नहीं हैं। बीजेपी इनको भरती नहीं है। सरकार में आने के बाद हमारा पहला काम होगा कि 90 पर्सेंट को 30 लाख नौकरियां हम देंगे।’

Advertisement
Advertisement


राहुल गांधी ने दूसरे वादे के तहत कहा कि देश में हर ग्रैजुएट को एक लाख रुपए वाला एक अधिकार दिया जाएगा। उन्होंने हर युवा को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘हम मनरेगा लाए थे जिससे लाखों लोगों को फायदा हुआ, हमने रोजगार का अधिकार दिया था। वैसे ही हम भारत के सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने जा रहे हैं। ये हर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर को मिलेगा। कॉलेज के तुरंत बाद हर युवा को 1 साल के लिए अप्रेंटिसशिप देगा और उसे 1 लाख रुपए दिए जाएंगे और ये अधिकार होगा।’

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button