छत्तीसगढ़
पुलिस नक्सली मुठभेड़, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी..

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई है. सूत्रों के मुताबिक बीजापुर जिले के जंगलों में यह मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है.
बीजापुर जिला के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी. इसी दौरान रविवार सुबह मद्देड थाना क्षेत्र के बन्देपारा और कोरणजेड के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.
सुबह से ही दोनों ओर से रुक रूककर फायरिंग चलती रही, जिसके बाद फायरिंग बंद हो गई है. इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है.




