देश

रस्सी पकड़कर भी नहीं चढ़ पा रहे थे लोग! बिना किसी सहारे के पहाड़ चढ़ गया साधु, देखिये वीडियो….

कहते हैं कि अगर ठान लो तो इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। इंटरनेट पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है, जिस पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। इन दिनों इंटरनेट एक सनसनी बन गया है। जिस पर ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिसे देखकर एक सपना सा लगता है और आंखो पर भरोसा नहीं हो पाता। वैसे तो साधुओं को आपने अक्सर तपस्या में लीन या भजन करते हुए देखा होगा। लेकिन इन दिनों एक साधु का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी।

Advertisement

बिना किसी सपोर्ट के चढ़ गया पहाड़
पहाड़ों पर जाना तो लगभग हर किसी का सपना होता है। बहुत से लोगों ने तो इन पहाड़ों के खूबसूरत वादियों की सैर भी की होगी। ये पहाड़, ये वादियां जितनी खूबसूरत होती हैं इन पर सैर करना भी उतना ही कठिन होता है। यही कारण है कि पहाड़ों पर गुजर बसर करने वाले लोग काफी एक्टिव होते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक साधु बिना किसी सहारे के पहाड़ पर चलता दिखाई दे रहा है। यहां तक की उसने सेफ्टी हारनेस का भी सहारा नहीं लिया है। देखें वीडियो-

Advertisement

रस्सी के सहारे भी चढ़ना मुश्किल
वहीं आप दूसरी तरफ वीडियो में देख सकते हैं कि आस-पास के लोग बड़ी रस्सी के सहारे बहुत ही मश्कत से पहाड़ पर चढ़ पा रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस आश्चर्यचकित कर देने वाले वीडियो को @TansuYegen नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा ‘उन्हें बस पहाड़ी पर चढ़ना था और उसके लिए कुछ भी नहीं चाहिए।’ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही ये वीडियो लोगों के बीच छा गया है। लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं साथ ही साथ हजारों ने लोगों ने लाइक भी कर लिया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button