देश

मोहन भागवत के बयान को लेकर संतों ने कहा- धार्मिक विषयों पर हमारा फैसला अंतिम

मंदिर-मस्जिद विवाद को उभारने पर राष्ट्रीय स्वसंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की नसीहत से साधु-संतों की भौंहें तन गई हैं। साधु-संतों के संगठन अखिल भारतीय संत समिति (एबीएसएस) ने मोहन भागवत की हालिया टिप्पणी पर नाराजगी जताई और इससे दूर रहने की सलाह दे डाली।

Advertisement

एबीएसएस के महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि ऐसे धार्मिक मामलों पर निर्णय धर्माचार्यों को लेना चाहिए, न कि आरएसएस जैसे ‘सांस्कृतिक संगठन’को।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जब धर्म का विषय आता है तो उसे धार्मिक गुरुओं को तय करने देना चाहिए, और जो भी वे तय करेंगे उसे संघ और विश्व हिंदू परिषद स्वीकार करेंगे।

इससे पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी मोहन भागवत के बयान को तुष्टीकरण वाला बताते हुए कहा था कि उन्हें हिंदू धर्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button