छत्तीसगढ़
ऑपरेशन अंकुश : 9 साल से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत 9 वर्षों से फरार एक चोरी के आरोपी कमल साय को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। वर्ष 2016 में थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत लावाकेरा में हुई चोरी के मामले में आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।
पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी मदद से आरोपी को बेलडीपा, लावाकेरा से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में यह अभियान जारी रहेगा ताकि पुराने प्रकरणों के फरार आरोपी पकड़े जा सकें।
थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कौशिक एवं टीम की सक्रियता की प्रशंसा की गई है।




