Uncategorized

भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में आयोजन सुरजीत कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के इतिहास और विचारधारा पर प्रकाश डाला।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भाजपा की यात्रा त्याग और समर्पण से भरी हुई है और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है
इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे साथ ही युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

सुरजीत कुमार सिंह ने स्थापना दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान भी किया

कार्यक्रम में भाजयुमो और मंडल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और सभी ने राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Back to top button