राजनांदगांव

कलेक्टर के निर्देश पर दिग्विजय स्टेडियम के निर्माण कार्यों में आई गति, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में साफ-सफाई एवं मेंटेनेन्स का कार्य प्रगति पर


(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश के बाद दिग्विजय स्टेडियम में निर्माण कार्यों की गति आई है। दिग्विजय स्टेडियम समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार स्टेडियम के शेष कार्यों को समय पर शीघ्रता से पूर्ण कर लिया जाएगा। कलेक्टर ने दिग्विजय स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित एजेंसी को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए थे। स्टेडियम के चारों ओर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाउंड्रीवाल बनाइ जा रही है। प्रकाश की व्यवस्था कर ली गई है। जिसके कारण निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति नजर आ रही है। उम्मीद है कि कार्य समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा। इसी तरह निर्देश के बाद अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में साफ-सफाई एवं मेंटेनेन्स का कार्य भी प्रगति पर है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button