छत्तीसगढ़
जब्त पनीर की चोरी मामले में अधिकारी सस्पेंड…..

रायपुर – रेलवे स्टेशन में कस्टडी से चोरी हुआ लाखों का पनीर बुधवार सुबह खाद्य एवं औषधि प्रशासन को वापस मिल गया। नाटकीय ढंग से पनीर की पेटी लेकर कुछ लोग खाद्य एवं औषधि प्रशासन के कार्यालय पहुंचे। अफसरों से तीखी नोकझोंक के बाद पनीर का सैंपल लिया गया और उसे निगरानी में वापस कोल्ड स्टोरेज भिजवा दिया गया। मामले में बड़ी लापरवाही आने पर जांच अधिकारी एहसान तिग्गा को निलंबित कर दिया गया है।





