विदेश

अब अफगानिस्तान में, महिलाओं के हम्माम में जाने पर लगा प्रतिबंध

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : काबुल – अफगानी महिलाओं पर प्रतिबंध की अगली कड़ी में तालिबान ने हमाम में जाने पर रोक लगा दी है। उत्तरी अफगानिस्तान के बल्ख और उज्बेकिस्तान की सीमाओं से लगे इस क्षेत्र में अब सार्वजनिक स्नानगृहों में महिलाओं का प्रवेश वर्जित होगा। मुस्लिम जगत में पुराने समय से हमाम का चलन है जिसमें महिलाएं भी शामिल होती रही हैं। लेकिन अब इस्लामी शिक्षाओं के नाम पर उन्हें इससे अलग किया जा रहा है। अफगानिस्तान के तालिबानी शासन ने अफगानी महिलाओं पर सार्वजनिक स्नान गृहों में जाना पूरी तरह से निषिद्ध कर दिया है।

Advertisement

तालिबान के मुताबिक धार्मिक विद्वानों ने एकमत होकर यह फैसला लिया है। अब अफगानी महिलाएं स्नान के लिए केवल निजी स्नानगृह का ही इस्तेमाल कर सकेंगी। चूंकि उन्हें इस्लामी रीति रिवाज का पालन करना है जो हमाम में संभव नहीं होगा। बल्ख प्रांत के धार्मिक विद्वानों के अनुसार सभी धार्मिक विद्वानों से विचार-विमर्श के बाद ही यह फैसला लिया गया है। इन दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि चूंकि हरेक घर में आधुनिक स्नानगृह नहीं होते हैं इसलिए पुरुषों को हमाम में जाने की छूट होगी, लेकिन हिजाब के पालन के चलते महिलाओं को निजी स्नानगृह का ही इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा, कम आयु के लड़कों को भी हमाम में जाने की इजाजत नहीं होगी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button