देश

मछली पकड़ने वाली नाव से लगभग पांच टन ड्रग्स जब्त

भारतीय तट रक्षक ने अंडमान जलक्षेत्र में एक मछली पकड़ने वाली नाव से लगभग पांच टन ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की है। यह अब तक भारतीय तट रक्षक द्वारा जब्त की गई सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप मानी जा रही है। रक्षा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

Advertisement

हालांकि, कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने अभी ये जानकारी नहीं दी है कि ड्रग्स की किस्म क्या है और इसकी कीमत कितनी है? मामले में पूछताछ और गिरफ्तारी को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही जानकारी दी जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button