अंतरराष्ट्रीय
भूकंप के तेज झटकों से सहमा म्यांमार, अब तक 700 लोगों की मौत..

म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 की तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप आया। इसने भारी तबाही मचाई है। भूकंप के तेज झटकों में कई इमारतें गिर गईं। इसके कारण अब तक करीब 700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
अब तक 694 की पुष्टि हो चुकी है। भूकंप के कारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इमारतों के मिट्टी में मिलने की घटना देखी गई। एक निर्माणाधीन 30 मंजिला इमारत गिर गई।




