खेल
मेरा भारत महान, दुबई में मार लिया मैदान, जय हो-जय हो हिंदुस्तान….मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी टीम इंडिया को बधाई

रायपुर – चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
“मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में कहा कि यह जीत 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और टीम इंडिया के संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा” – “मेरा भारत महान, दुबई में मार लिया मैदान! चैंपियंस टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत पूरे देश के लिए गर्व की बात है। भारत माता की जय!”
मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक जीत को देश की ताकत और क्रिकेट प्रेमियों के जुनून का नतीजा बताया। इस जीत से देश में खुशी की लहर दौड़ गई है, और हर ओर टीम इंडिया के जश्न की धूम है।




