देश

भोजशाला पर मुस्लिम पक्ष को लगा झटका…..सुप्रीम कोर्ट ने ASI सर्वे पर रोक लगाने से किया इनकार

Advertisement

Advertisement


नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के धार के विवादित स्थल भोजशाला और कमल मौला मस्जिद में ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को विवादित स्थल “भोजशाला और कमल मौला मस्जिद” में सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम निर्देश में कहा है कि सर्वेक्षण के नतीजे के आधार पर उसकी अनुमति के बिना कोई कार्रवाई नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि विवादित स्थलों पर कोई खुदाई नहीं की जानी चाहिए जिससे इसका स्वरूप बदल जाएगा. कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस भेजा है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button