अंतरराष्ट्रीय

मुइज्जू ने अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, मालदीव का राष्ट्रपति बनने के बाद कंफर्म थी भारत यात्रा..

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : भारत के साथ चल रहे विवाद के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद से वो भारत से पंगा ले रहे हैं। पहले भारतीय सेना को बाहर करने की कसम खाई और अब उनके मंत्री का पीएम मोदी पर आपत्तिजनक कमेंट उनकी मुश्किल बढ़ा रहा है। नतीजन दुनियाभर में किरकिरी तो हो ही रही है, पर्यटन को भी तगड़ी मार मिल रही है।

Advertisement
Advertisement

भारतीय मालदीव का बॉयकॉट करते हुए स्थानीय समुद्री तटों का रुख कर रहे हैं। कई सेलिब्रेटी भी इसके पक्ष में आए हैं। इस बीच जानकारी सामने आई है कि मालदीव सरकार ने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा का प्रस्ताव रखा था, लेकिन मुइज्जू ने तब इसे टाल दिया और तुर्किए-यूएई के बाद चीन निकल गए। हालांकि अब उनकी भारत यात्रा मौजूदा हालातों को देखते हुए बेहद मुश्किल नजर आ रही है।

Advertisement

इस मामले से परिचित लोगों ने मंगलवार को कहा कि तनावपूर्ण संबंधों के कारण मुइज्जू की भारत यात्रा आगे नहीं बढ़ सकी। हालांकि अब मुइज्जू के चीन यात्रा के बाद भारत की यात्रा और भी असंभव सी होने लगी है।

Advertisement

भारत और मालदीव के बीच संबंध, जो मुइज्जू के भारतीय सेना को वापस भेजने के ऐलान से पहले ही निचले स्तर पर थे, अब दोनों देशों के बीच संबंधों में और गिरावट आ गई है जब पिछले सप्ताह मालदीव की मंत्री ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की। हालांकि मुइज्जू मंत्री के बयान से किनारा करते हुए तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर चुके हैं।

मालदीव सरकार ने पिछले साल नवंबर में मुइज्जू के पदभार संभालने के तुरंत बाद राष्ट्रपति की भारत यात्रा का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, उस समय राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मुइज़ू की पार्टी के भारत विरोधी अभियान और मालदीव से भारतीय सैन्य कर्मियों की वापसी की उनकी मांग से माहौल पहले ही खराब हो चुका था।

सूत्रों का कहना है,”जब द्विपक्षीय संबंध तनावपूर्ण हों तो ऐसी यात्राएं इतनी जल्दी निर्धारित नहीं की जा सकतीं।” “राष्ट्रपति की चीन यात्रा के बाद, भारत की यात्रा और भी असंभावित लग रही है।” मुइज्जू की शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद चीनी मीडिया ने आग में घी डालने का काम किया। भारत और मालदीव के बीच तनाव का फायदा उठाने की कोशिश की। भारत को बड़ा दिल रखने की नसीहत देते हुए चीन ने कहा कि उसका और मालदीव के बीच बराबर का रिश्ता है। उसने कभी भी मालदीव को भारत से दूर रहने की सलाह नहीं दी।

पैर पर कुल्हाड़ी मार चुके मुइज्जू

राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के साथ अपनी बैठक में लगभग 77 भारतीय सैन्य कर्मियों की वापसी की अपनी मांग दोहराई थी। रिजिजू ने मुइज्जू की ताजपोशी के वक्त भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद, मुइज़ू ने मालदीव के राष्ट्रपतियों की भारत की पहली विदेश यात्रा की परंपरा को तोड़ते हुए तुर्किये और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा की।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button