बिलासपुर

सांसद को मिली बड़ी जिम्मेदारी…..

Advertisement

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर- भारतीय जनता पार्टी ने सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अरुण साव को पंजाब विधानसभा के चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र का प्रभार दिया है।

Advertisement

पांच राज्यों के होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पंजाब विधानसभा के चुनाव हेतु 20 फ़रवरी को मतदान होना है। पंजाब राज्य में 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फ़रवरी को मतदान होना है। पंजाब राज्य में 13 लोकसभा सीटें हैं। राज्य के 117 विधानसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी 65 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर एवं 15 सीटों पर सुखदेव सिंह ढिंढसा की संयुक्त अकाली दल चुनाव लड़ेगी। राज्य की खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र, जहां विधानसभा की कुल 9 सीटें हैं, की जिम्मेदारी सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अरुण साव को दी गई है।

Advertisement

श्री साव पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं, वे शीघ्र ही अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्र पहुंच चुनाव प्रचार की कमान सम्हालेंगे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button