छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय: भारी बारिश का अलर्ट जारी….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण झारखंड से लेकर अरब सागर तक सक्रिय सिस्टम के चलते अगले 24 घंटे संवेदनशील माने जा रहे हैं। बिलासपुर समेत कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। ऐसे में लोग सतर्क रहें और बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण झारखंड और आसपास के क्षेत्र में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। वहीं मानसून द्रोणिका, सूरतगढ़ से होते हुए अलीगढ़, बांदा, डाल्टनगंज, दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा एक अन्य द्रोणिका दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश से झारखंड तक, उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर 0.9 से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है।

Advertisement

एक और सिस्टम, पूर्वोत्तर अरब सागर से लेकर दक्षिण झारखंड होते हुए, दक्षिण गुजरात, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और उत्तर छत्तीसगढ़ तक फैला है, जिसकी ऊंचाई 4.5 से 7.6 किलोमीटर तक है। इसके साथ ही पश्चिम असम से विदर्भ होते हुए, उत्तर छत्तीसगढ़ तक 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक और द्रोणिका बनी हुई है।

प्रदेश में 11 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।
“मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है, लेकिन 10 और 11 जुलाई को उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है।

पिछले 24 घंटों में दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुख्य वर्षा वाले स्थानों में मरीन बंगला और देवरी में 12 सेमी, अकलतरा, डोंडीलोहारा और लोरमी में 9 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई।

11 जुलाई को बिलासपुर और रायपुर में आसमान मेघाच्छादित रहेगा और कुछ बार बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 24°C के आस-पास रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून के तेवर तीखे हो गए हैं। खासकर मध्य और उत्तरी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button