छत्तीसगढ़

मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, मांग पूरी नही होने पर 3 महीने बाद फिर होगा आंदोलन…..

रायपुर – छत्तीसगढ़ के मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है, मनरेगा कर्मचारी पिछले 66 दिनों से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन पर थे, सरकार से मिले आश्वासन के बाद आज कर्मचारियों ने तीन महीने के लिए आंदोलन को स्थगित कर दिया है।

Advertisement

आज सुबह मंत्री कवासी लखमा मनरेगा कर्मी के पास धरना स्थल पहुंचे थे, उन्होंने तीन माह के समय अवधि में मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है, इसके अलावा बर्खास्त किए गए 21 सहायक परियोजना अधिकारी की भी बहाली का आश्वासन दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि 21 सहायक परियोजना अधिकारी की सेवा समाप्ति के आदेश के बाद संघ के 12000 से अधिक कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राजधानी रायपुर में वादा निभाओ रैली के माध्यम से बड़ा प्रदर्शन किया था। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया था, अब प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद तीन महीने के लिए हड़ताल स्थगित कर दी गई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button