विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर, मुम्बई के अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – बीते दिनों सीने में दर्द के कारण उपचार के लिए मुंबई के एशियन स्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती हुए लोरमी विधायक श्री धर्मजीत सिंह ठाकुर को आज स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होने के कारण हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस मौके पर कांग्रेस नेता और श्री धर्मजीत सिंह ठाकुर के अंतरंग, श्री अशोक अग्रवाल भी वहां मौजूद थे। जैसी कि जानकारी मिली है अस्पताल से डिस्चार्ज होने के उपरांत श्री धर्मजीत सिंह ठाकुर अभी 7 दिनों तक मुंबई में ही रहेंगे। उसके बाद वे मुंबई से रायपुर आ जाएंगे और कुछ दिनों तक वहां विश्राम करेंगे। श्री ठाकुर ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सभी शुभचिंतकों तथा स्वास्थ्य की शुभकामना देने वाले साथियों और क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि आप सब की दुवाओं के कारण ही मैं स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया हूं।