छत्तीसगढ़

मध्यान भोजन रसोईया संघ के प्रदेश सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री अमरजीत भगत…..

Advertisement

(दिलीप जगवानी के साथ सुशांत सिंह ठाकुर) : बिलासपुर – मध्यान भोजन रसोईया संघ के प्रदेश सम्मेलन में हजारों की संख्या में सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने संघ के मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया है.

Advertisement

मध्यान भोजन रसोईया कल्याण संघ का रविवार को शहर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ जिसमें रसोईया महिलाये हजारों की संख्या में शामिल हुई. सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने पहले रसोईया संघ के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए कहा चुनौतीपूर्ण कार्य किया जा रहा है।

Advertisement

कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने देश में मध्यान्ह भोजन योजना शुरू किया कांग्रेस रसोईया माता बहनों के हित में आगे कुछ कर पाती कि इस बीच सरकार बदल गई मोदी सरकार ने नोटबंदी जीएसटी लाक डाउन में देशवासियों को उलझा दिया. मंत्री अमरजीत भगत ने रसोईया कल्याण संघ को भरोसा दिलाया है कि प्रदेश सरकार उनके हित में आवश्यक कदम उठाएगी।

Advertisement

सम्मेलन की कमान मध्यान भोजन रसोईया कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष यशोदा साहू ने संभाली कार्यक्रम में संघ की राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी सम्मिलित हुए इसके अलावा अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर विशेष विशेष रूप से आमंत्रित किए गए. कल्याण संघ की ओर से मंत्री भगत को 3 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button