राजनांदगांव

महापौर ने किया अग्रवाल ट्रांसपोर्ट के पास उद्यान निर्माण का भूमि पूजन

(उदय मिश्रा): राजनांदगांव : महापौर हेमा सुदेश देशमुख द्वारा आज परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर सर्व ब्राम्हण समाज के सामाजिक बंधुओें की उपस्थिति में जी.ई.रोड अग्रवाल ट्रांसपोर्ट के पास रिक्त शासकीय भूमि में उद्यान निर्माण का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर  सुदेश देशमुख, जल विभाग के प्रभारी सदस्य सतीश मसीह, जिला योजना समिति के सदस्य व वार्ड पार्षद अमीन हुड्डा एवं पूर्व पार्षद माया शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisement

कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों के द्वारा पावर हाउस रोड का नामकरण भगवान श्री परशुराम जी के नाम पर परशुराम मार्ग करने की मांग महापौर हेमा देशमुख से किया गया।

Advertisement


कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने परशुराम जयंती की शुभकामना देते हुये  कहा कि सामाजिक बंधुओं के मनोरंजन के लिये 5 लाख रूपये की लागत से उद्यान का निर्माण किया जायेगा। जिसके लिये आज भूमिपूजन किया गया है। उद्यान में फैसिंग, पाथवे, लॉन, बैठक व्यवस्था,विद्युत कार्य आदि किया जायेगा।

Advertisement

साथ ही कलश का निर्माण कर कलस में परशुराम जी का शस्त्र फरसा का निर्माण भी किया जायेगा उन्होंने पावर हाउस रोड का नामकरण परशुराम मार्ग करने की मांग पर कहा कि इस संबंध में अतिशीघ्र नगर निगम में प्रक्रिया कर नामकरण किया जावेगा।
कार्यक्रम में समाज के लव कुमार मिश्रा, रमेश पटाक, शशिकांत अवस्थी, कचरू शर्मा, संजय मिश्रा, सुनील बाजपेयी, अजय शुक्ला, शैलेश शुक्ला, उपेन्द्र बाजपेयी, शरद तिवारी, अम्लेन्दू हाजरा, संजीव मिश्रा, राकेश ठाकुर, सहित सर्व ब्राम्हण समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button