छत्तीसगढ़
रेलवे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रायपुर और बिलासपुर मंडल के डीआरएम बदले गए….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : भारतीय रेलवे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रेलवे बोर्ड ने देशभर के 23 मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में रायपुर और बिलासपुर मंडल के डीआरएम भी बदले गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, बिलासपुर मंडल में राजमल खोईवाल को नया डीआरएम नियुक्त किया गया है। वे उत्तर पश्चिम रेलवे में NFHAG/IRSSE अधिकारी के रूप में कार्यरत थे और अब प्रवीण पांडे की जगह लेंगे।
वहीं, रायपुर मंडल में कोगंती संबसीवा राव को डीआरएम बनाया गया है। वे दक्षिण मध्य रेलवे में SAG/IRTS अधिकारी के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं और अब संजीव कुमार (IRSEE) का स्थान लेंगे।




