देश

लोकसभा अध्यक्ष किसी भी समय राहुल गांधी की सदस्यता जाने की कर सकते हैं घोषणा

(शशि कोन्हेर) : मोदी सरनेम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सूरत की सत्र अदालत ने कल दो साल की सजा उन्हें दी थी और अब उनकी सदस्यता जा सकती है। लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी के खिलाफ ऐक्शन की शुरुआत हो चुकी है। लोकसभा में आज स्पीकर ओम बिरला उनकी सदस्यता जाने का ऐलान कर सकते हैं।

Advertisement

इस बीच कांग्रेस भी मोर्चेबंदी करने में जुट गई है। संसद में पार्टी के दफ्तर में एक आपात मीटिंग हुई है, जिसमें सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई सीनियर नेता पहुंचे। इस बीच कांग्रेस कई विपक्षी दलों के सांसदों को साथ लेकर विजय चौक तक मार्च निकालने की तैयारी में है।

Advertisement

राहुल गांधी की सजा के बाद से कांग्रेस सरकार पर हमले बोल रही है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के चीफ नाना पटोले ने कहा, ‘भाजपा अहंकार से भरी है। कल उन्होंने राहुल गांधी पर गलत आरोप लगाने के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल किया। जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा और पीएम मोदी जनता को लूट रहे हैं। खुद को ओबीसी समुदाय का बताकर पीएम ने जनता के साथ फ्रॉड किया है। उन्हें गलत सपने दिखाए हैं। राहुल गांधी जनता के लिए संघर्ष करते रहेंगे।’

Advertisement

संसद में आज भी हंगामा जारी है। राज्यसभा की कार्यवााही को 2:30 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है, जबकि लोकसभा में एक बार फिर से अडानी के मामले पर हंगामा हो रहा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button