• lokswarad_9
  • Dr CV Raman Portal Header Ad
  • lokswarad_1
  • javascript slider
  • lokswarad_4
देश

जानिए…मिस इंडिया 2022 की विजेता सुंदरी सिनी सेट्टी  आखिर  है कौन..?

(शशि कोन्हेर) : मिस इंडिया 2022 विजेता 21 साल की सिनी शेट्टी मुंबई में पली, बढ़ी हैं। ये कर्नाटक की रहने वाली हैं इसके साथ ही सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा वह CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) की पढ़ाई कर रही हैं।

Advertisement

सिनी शेट्टी का सोशल मीडिया प्रोफाइल देखें तो पता चलता है कि वो एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं। इसके साथ ही वो पढ़ाई में भी काफी अच्छी हैं। उन्होंने महज 4 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। मिस इंडिया बनने से पहले वो दूसरे कंपटीशन में मिस टैलेंट का खिताब जीत चुकी हैं।

Advertisement

बता दें कि इस मिस इंडिया 2022 का खिताब जहां कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर सजा, तो वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत को फर्स्ट रनरअप घोषित किया गया। जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान मिस इंडिया 2022 की सेकेंड रनर अप रही।

Advertisement

मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले के रेड कारपेट पर बॉलीवुड सितारों के सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया समेत ये सेलेब्स जैसे ही रेड कारपेट पर उतरे लोगों की नजरें उन्हें ही निहारती रहीं।

इस सितारों ने मानों पूरी महफिल ही लूट ली। इस इवेंट में गोल्डन कलर के डीप नेक ट्रांस पेरेंट गाउन मलाइका कहर ढा रही थीं। ब्लैक एंड व्हाइट कलर के बेल बॉटम स्टाइल आउटफिट में कृति सेनन काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button