छत्तीसगढ़

IPS अधिकारियों के तबादले, जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह को मिली रायगढ़ की कमान

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

Advertisement

जारी आदेश के अनुसार, राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में तैनात आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जशपुर के एसएसपी शशिमोहन सिंह को रायगढ़ जिले की कमान सौंपी गई है।

Advertisement

इसके अलावा, कुछ अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं कुछ को पुलिस मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ किया गया है, सरकार का कहना है कि यह तबादले पूरी तरह प्रशासनिक आवश्यकता और जनहित को ध्यान में रखकर किए गए हैं। सभी तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

 

Related Articles

Back to top button