छत्तीसगढ़

आईपीएस मयंक श्रीवास्तव ने लिया नए जनसम्पर्क आयुक्त का चार्ज….

Advertisement

(आशीष मौर्य) : रायपुर  :  जनसंपर्क संचालनालय के नए आयुक्त सह संचालक श्री मयंक श्रीवास्तव ने आज गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है।

Advertisement

नवा रायपुर अटल नगर में जनसंपर्क संचालनालय में उन्होंने जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।

निवर्तमान जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा ने श्री श्रीवास्तव को कार्यभार सौंपकर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button