छत्तीसगढ़

सेंट्रल डेपुटेशन से छत्तीसगढ़ लौटे IPS अमरेश मिश्रा, मिल सकती है अहम जिम्मेदारी..

Advertisement

रायपुर : डेपुटेशन पर केंद्र सरकार की NIA (नेशनल इंवस्टिगेशन एजेंसी) में गए IPS अमरेश मिश्रा छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो केंद्र में सेवा पूरी होने से पहले ही उन्हें छत्तीसगढ़ भेजा गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश के पुलिस विभाग में मिश्रा अब अहम जिम्मेदारी संभालेंगे।

Advertisement
Advertisement

चर्चा है कि मिश्रा को नक्सल ऑपरेशन, या सरकार के दूसरे अहम विभागों का जिम्मा दिया जा सकता है। पिछली बार कांग्रेस की सरकार बनने के कुछ ही महीने बाद अमरेश दिल्ली चले गए थे। वे अब तक NIA में DIG के पद पर थे। सेंट्रल एजेंसी की कई अहम जांच टीम का हिस्सा रहे।

Advertisement

अमरेश मिश्रा इससे पहले साल 2019 में रायपुर के SSP रह चुके हैं। प्रदेश के इंटेलिजेंस में भी काम करने का अनुभव इनके पास है। साय सरकार में अफसरों की नई टीम तैयार की जा रही है, जो पॉलिसी मेकिंग में अहम रोल निभाएगी। अमरेश इसका हिस्सा हो सकते हैं।

Advertisement

इसे संयोग माना जा सकता है कि साल 2016 में अमरेश कोरबा के SP रहे, तब पी दयानंद कोरबा के कलेक्टर थे। अब पी दयानंद मुख्यमंत्री के सचिव हैं और अमरेश मिश्रा की भी प्रदेश में वापसी हो रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button