बिलासपुर

घायल युवक की मौत, परिजनों ने अपहरण क़र हत्या का लगाया आरोप…..

Advertisement

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले 24 वर्षीय हरिओम सिंह ने सिम्स मे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.इस मौत के मामले मे परिजन आरोप लगा रहे है की उसकी हत्या की गई है.हरिओम का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतारा गया है. बताया जा रहा है कि हरिओम पिछले चार दिनों से लापता था और हाल ही में सड़क किनारे गंभीर हालत में पाया गया है। पुलिस ने घायल युवक को सिम्स में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है।

Advertisement

परिजनों का आरोप है कि हरिओम का अपहरण कर हत्या की गई है. तोरवा पुलिस ने मामले मे रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.वही मृतक का कॉल रिकॉर्ड भी पुलिस खंगाल रही है.मृतक हरिॐ के शरीर मे मिले चोट के मामले मे पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Related Articles

Back to top button