देश

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में विसर्जन जुलूस के दौरान हादसा, आतिशबाजी में 30 से अधिक घायल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : ओडिशा के केंद्रपाड़ा में विसर्जन जुलूस के दौरान आतिशबाजी में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक केंद्रपाड़ा के सदर थाने के बलिया बाजार में विसर्जन जुलूस के दौरान आतिशबाजी में हुए विस्फोटों में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। केंद्रपाड़ा के जिलाधिकारी ने ये जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

जिलाधिकारी ने दी जानकारी
केंद्रपाड़ा के जिलाधिकारी अमृत ऋतुराज ने बताया कि केंद्रपाड़ा के सदर थाने के बलिया बाजार में विसर्जन जुलूस के समय आतिशबाजी के दौरान हुए विस्फोटों में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को केंद्रपाड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

कुछ दिन पहले हुआ था मालगाड़ी हादसा
इससे तीन दिन पहले 21 नवंबर को ओडिशा के जाजपुर कोरई रेलवे स्टेशनपर एक अनियंत्रित मालगाड़ी पटरी से उतर गयी थी। मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद, दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हुए थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही राहत बचाव कार्य में आरपीएफ पुलिस एवं दमकल वाहिनी की टीम नियोजित की गई थी। वहीं, भुवनेश्वर से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन मौके पर भेजी गई थी।

Advertisement

रेल मंत्री ने जताया था दुख
मालगाड़ी हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया था और घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की थी। मंत्रालय ने गंभीर रूप से घायलों में से प्रत्येक को 2 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों के लिए ₹25,000 देने की भी घोषणा की थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button