देश

टोक्यो ओलंपिक में, नोएडा के कलेक्टर ने जीता सिल्वर मेडल….

Advertisement

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : टोक्‍यो : भारत के सुहास यथिराज रविवार को यहां टोक्यो पैरालंपिक की पुरूष एकल एसएल4 क्लास बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में शीर्ष वरीय फ्रांस के लुकास मजुर से करीबी मुकाबले में हार गये, जिससे उन्होंने ऐतिहासिक रजत पदक से अपना अभियान समाप्त किया।

Advertisement

नोएडा के जिलाधिकारी 38 वर्षीय सुहास दो बार के विश्व चैम्पियन मजुर से 62 मिनट तक चले फाइनल में 21-15 17-21 15-21 से हार गये। सुहास ग्रुप ए के क्वालीफाइंग में भी मजुर से हार गये थे, जिनके नाम यूरोपीय चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक हैं। इस तरह गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी सुहास पैरालंपिक में पदक जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी भी बन गये हैं।

Advertisement

सुहास यथिराज के शानदार प्रदर्शन के बाद उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीट करके उनकी तारीफ की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button