देश
सरकार-CJP की अहम बैठक, दो मांगों पर बनी सहमति…..

केंद्र सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्थित वीपी भवन में अहम बैठक हुई। सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हुए, जबकि CJP का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने किया। करीब 10 मिनट चली इस बैठक में CJP ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं।
बैठक के बाद CJP ने बताया कि पहली मांग केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे या उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की थी। दूसरी मांग आत्महत्या करने वाले NEET अभ्यर्थियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की, जबकि तीसरी मांग प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज FIR और अन्य कानूनी मामलों को वापस लेने की थी।
CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के अनुसार, सरकार ने मुआवजा और छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग पर सैद्धांतिक सहमति जता दी है। वहीं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर निर्णय के लिए सरकार ने कल दोपहर तक का समय मांगा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार इस मांग पर क्या फैसला लेती है।




