देश

पहले चरण के मतदान से पहले आज EC का अहम बैठक,  ले सकते है यह अहम निर्णय..

Advertisement

चुनाव आयोग 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के मद्देनजर बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर शनिवार को कोलकाता में महत्वपूर्ण बैठक करेगा।

Advertisement

आयोग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में बंगाल के लिए नियुक्त किए गए विशेष पुलिस पर्यवेक्षक आइपीएस (सेवानिवृत्त) अनिल कुमार शर्मा, विशेष आम पर्यवेक्षक आलोक सिन्हा, बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी डा आरिज आफताब, केंद्रीय बलों के नोडल अधिकारी सीआरपीएफ के आइजी वीके शर्मा और राज्य पुलिस के एडीजी (लीगल) आनंद कुमार शामिल होंगे।

मालूम हो कि चुनाव की घोषणा से पहले राज्य में केंद्रीय बलों की 150 कंपनियां पहुंची थीं। बाद में और 27 कंपनियों को भेजा गया। केंद्रीय बलों के जवानों ने विभिन्न जिलों में रूट मार्च करना शुरू कर दिया है।

सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर केंद्रीय बलों की तैनाती के लिए पहले चरण में कम से कम 350 कंपनियों की जरूरत पड़ेगी। इस बाबत इस महीने के दूसरे सप्ताह कुछ और कंपनियां यहां पहुंच सकती हैं। आयोग बरत रहा सावधानी

इस बीच आयोग ने बंगाल के जिला चुनाव अधिकारियों से उन बूथों की सूची मांगी है, जहां पिछले पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी राष्ट्रीय पार्टी का एजेंट नहीं था। पंचायत चुनाव में हुई भारी हिंसा व गड़बड़ी को देखते हुए आयोग लोकसभा चुनाव में कोई कोताही नहीं बरतना चाहता।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button