छत्तीसगढ़रायपुर

बृजमोहन श्रीचंद सौरभ और अनुराग समेत सैकड़ों हुए गिरफ्तार

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : आज राजधानी रायपुर में हुए भाजपा के हल्ला बोल आंदोलन ने भाषण बाजी के बाद उग्र रूप धारण कर लिया। सड़कों पर कंटेनर और बेरिकेटिंग के बावजूद कार्यकर्ताओं का रैला मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने लगा। हालांकि इस बीच उन्हें पुलिस के द्वारा रोकने की भरपूर कोशिश की गई। लेकिन भाजयुमो कार्यकर्ताओं की भीड़ और जोशो खरोश के आगे पुलिस कुछ नहीं कर पाई। और मेरी कटिंग को तोड़ते पुलिस को धकेल के आंदोलनकारियों का जन समुद्र सीएम हाउस की ओर बढ़ने लगा।

Advertisement

विधायक सौरभ सिंह और अनुराग सिंह सहित कई कार्यकर्ता सीएम हाउस के बिल्कुल निकट जा पहुंचे थे लेकिन वहीं से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह रायपुर विधायक बृजमोहन और श्रीचंद भी हिरासत में लिए गए।

Advertisement

भाजपा के बिलासपुर सांसद श्री अरुण साव कार्यकर्ताओं के साथ सीएम निवास का घेराव करने के लिए चलते दिखे। चारों ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं का सीएम हाउस की ओर बढ़ता रैला देखने के बाद भी पुलिस के द्वारा जरा भी बल प्रयोग नहीं किया गया। और निहत्थे ही प्रदर्शनकारियों को रोकने तथा सीएम हाउस की ओर बढ़ने से लगातार रोकते रहे।

Advertisement

जिसमें वे सफल भी रहे। इसके पहले मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिए जबरिया जिद पर अड़े 450 कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button