Uncategorized

मुक्तिधाम में दिखा ख़ौफ़नाक दृश्य, महिला तांत्रिक और उसका साथी हिरासत में….

(आशीष मौर्य) बिलासपुर : सिरगिट्टी इलाके में तंत्र-मंत्र का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मुक्तिधाम में जलती चिता के पास एक कपल की तस्वीर रखकर तांत्रिक क्रियाएं करते हुए एक महिला और उसके सहयोगी पुरुष को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

Advertisement

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये तांत्रिक,स्थानीय व्यक्ति द्वारा बुलाया गया था जो उसके भांजे के कैंसर का इलाज कराने के लिए की जा रही थी….

Advertisement

शनिवार की देर रात सिरगिट्टी के बन्नाक चौक स्थित मुक्तिधाम में यह खौफनाक दृश्य देखा गया.महिला तांत्रिक और उसके साथी ने जलती चिता के सामने मोमबत्ती और दीये जलाकर एक कपल की तस्वीर के साथ तंत्र पूजा शुरू की.

इस खतरनाक दृश्य ने आसपास के लोगों में डर और आक्रोश पैदा कर दिया.जब लोगों ने हिम्मत जुटाकर मौके पर पहुंचकर पूछताछ की, तो तांत्रिक साधक गोलमोल जवाब देने लगे. महिला तांत्रिक लगातार मंत्र पढ़ती रही, जबकि उसका पुरुष साथी उसे रोकने से मना करता रहा.

गुस्साई भीड़ ने दोनों की पिटाई कर दी और उन्हें सिरगिट्टी थाने में सौंप दिया..पुलिस के मुताबिक न्यू कालोनी के शंकर नामक युवक ने अपने कैंसर पीड़ित भांजे के इलाज के लिए यह पूजा करवाई थी.

महिला तांत्रिक को उज्जैन से बुलाया गया था.फिलहाल, पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है और अंधविश्वास के इस खेल की तह तक पहुंचने के लिए पूछताछ जारी है.

इलाज कराना छोड़ अन्धविश्वास के चक्कर मे आकर लोग कई बार अपनी जान गवा बैठते है.समय पर बेहतर उपचार मिलने से इंसान स्वस्थ हो जाता है.और इस तरह अन्धविश्वास के चक्कर मे आकर सब कुछ खो देते है.

Related Articles

Back to top button