छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय होने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के असर से अगले पांच दिन बारिश का दौर तेज़ रहेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम में कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। इसके असर से 12 अगस्त से ही प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो बार भारी बारिश होगी। वहीं, 13 और 14 अगस्त को कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में सभी संभागों के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि बलरामपुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया।
ग्राफिक ऑन स्क्रिन — प्रमुख वर्षा के आंकड़े (सेमी में)
कुसमी 8, पथरिया 3, मैनपाट 3, मुंगेली 3, पिपरिया 3, ओरछा 3, कोरबा 3, बेमेतरा 2, कुआकोंडा 2, खरोरा 2, तोंगपाल 2, माकड़ी 2, डोंगरगढ़ 2, थानखमरिया 1, अमलीपदर 1, सन्ना 1, गंडई 1, कोंडागांव 1, कोटा 1, बालोद 1, कुमरदा 1, दाढ़ी 1, बीजापुर 1।
मौसम विभाग ने कल के लिए चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। लोगों को सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।




