छत्तीसगढ़
सरकारी स्कूल की छात्राएं होने लगी बेहोश…..

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सुहेला क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपराडीह में एक अजीब और चिंताजनक घटना सामने आई है। यहां कई छात्राओं के अचानक बेहोश होने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करने का मामला प्रकाश में आया है।
स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने चक्कर आने, उल्टी जैसा महसूस होने और कमजोरी की शिकायत की, जिसके बाद करीब 30 से 35 छात्राओं को सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में स्थित संयंत्र से होने वाला प्रदूषण इन स्वास्थ्य समस्याओं का कारण हो सकता है।




