छत्तीसगढ़

प्रेमी के घर पर युवती ने लगाई फांसी, पिता ने लगाया यह आरोप..

Advertisement

कोरबा : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी के कुंज नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पोखरीपारा इमलीडुग्गु में प्रेमी के घर पर उसने फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि मामला सुसाइड का नहीं बल्कि हत्या का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

दरअसल, कुंजनगर में रहने वाले नरेश यादव की 20 साल की बेटी नेहा यादव ने पोखरीपारा में प्रेमी निखिल यादव के घर पर फांसी लगा ली। पिता नरेश यादव ने बताया कि शुक्रवार 5 जनवरी की दोपहर 3 बजे नेहा घर से घूमने का कहकर निकली थी जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद शनिवार देर शाम परिजनों को निखिल के घर में नेहा के फांसी लगाने की जानकारी मिली।

बताया जा रहा है कि फांसी लगाने के बाद निखिल के परिजन तत्काल नेहा को अस्पताल लेकर गए थे। इसके बाद नेहा के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही नेहा के परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

नेहा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का सीतामढ़ी निवासी निखिल के साथ अफेयर की बात सामने आने के बाद दोनों की शादी की बात चली थी। लेकिन दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के कुछ समय बाद फिर से हाल ही में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी।

पिता के अनुसार, उसकी बेटी नेहा का कहना था कि युवक किसी दूसरी लड़की से प्यार करने लगा था। नेहा जब भी उसका विरोध करती थी तो युवक मना करता था। वहीं निखिल को नेहा का किसी दूसरे युवक के साथ अफेयर होने का शक था। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था।

पिता का आरोप है कि निखिल व उसके परिजनों ने नेहा की हत्या कर फांसी पर लटका दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक की परिजनों का बयान दर्ज किया है और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नेहा का मोबाइल जब्त कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button