छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा एप से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ ,बाप-बेटे समेत चार आरोपी गिरफ्तार..

Advertisement

जशपुर : जिले में महादेव सट्टा एप से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सट्‌टा एप के 03 करोड़ 24 लाख 77 हजार रुपए को फ्रीज कराया जा रहा है.

Advertisement

आरोपियों से नगदी रकम 2 लाख तीस हजार रुपए, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, बैंक का सील, सिमकार्ड एवं पासपोर्ट आदि जब्त किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने संदिग्ध बैंक खातों में करीब 28 करोड़ 76 लाख रुपए जमा एवं 25 करोड़ 51 लाख रुपए आहरण किया है. बाप-बेटा एवं अन्य मिलकर क्षेत्र के भोले-भाले ग्रामीणों का खाता खुलवाकर 95 बैंक खातों के कुल 124 एटीएम कार्ड से करोड़ों रुपए की हेरा-फेरी की है.

ये आरोपी महादेव सट्टा एप से जुड़े लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दे रहे थे. आरोपियों के विरूद्ध थाना तपकरा में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही.

ये हैं पकड़े गए आरोपी
1-मनोज ताम्रकार उम्र 58 साल,
2-सुकेश ताम्रकार उम्र 25 साल,
3-चंद्रसेन ताम्रकार उर्फ सोमू उम्र 26 साल निवासी तपकरा
4-योगेश साहू उम्र 23 साल निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा

Related Articles

Back to top button