छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, कई घायल….

Advertisement

बस्तर जिले के दरभा में चांदामेटा गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में चार ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे में 12 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Advertisement

घायलों को तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और मेटाडोर को कब्जे में लिया।

Related Articles

Back to top button